हिमाचल की रहने वाली टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल में मंडी जिले के समखेतर की टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर मुंबई में चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। खुद को फिल्म निर्माता बताने वाले योगेश नाम के शख्स ने मालवी पर हमला किया है। मालवी की फेसबुक पर योगेश से ये दोस्ती हुई थी। आशंका है कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने अभिनेत्री पर हमला किया है। पुलिस के मुताबिक योगेश ने मालवी पर चार बार चाकू से वार किया। फिलहाल, अभिनेत्री की हालत खतरे से बाहर है।
मालवी की शिकायत के मुताबिक आरोपी योगेश महिपाल सिंह से उनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। वह काम के सिलसिले में उससे सिर्फ एक बार मिली थी। सोमवार रात वह अपने घर से बाहर निकली तो योगेश अपनी कार के बाहर खड़ा था। वह मालवी को बीच सड़क पर रोकने लगा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उस पर चार बार चाकू से हमला किया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अभिनेत्री ने हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है।
मालवी की शिकायत पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी अहम सुराग मिले हैं। मानवी के पिता सुशील मल्होत्रा अपना कारोबार करते हैं। माता वंदना अध्यापिका हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS