अटल टनल रोहतांग में अब रात के समय नहीं दौड़ेंगे वाहन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

अटल टनल रोहतांग में अब रात के समय नहीं दौड़ेंगे वाहन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
X
अटल टनल रोहतांग में अब रात के समय वाहन नहीं चल पाएंगे। यह फैसला प्रशासन ने यात्रियों की सहुलियत को देखते हुए लिया गया है। जो भी पर्यटक बिना अनुमति टनल में रात के समय वाहन चलाएगा।

अटल टनल रोहतांग में अब रात के समय वाहन नहीं चल पाएंगे। यह फैसला प्रशासन ने यात्रियों की सहुलियत को देखते हुए लिया गया है। जो भी पर्यटक बिना अनुमति टनल में रात के समय वाहन चलाएगा। उसपर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा। वहीं बीआरओ और यहां तैनात पुलिसकर्मी बिना परमिशन आ रहे वाहन को आगे नहीं जाने देंगे। आपको बताते चलें कि कि माइनस डिग्री तापमान में रात के समय यहां वाहन चलाना काफी जोखिम भरा हो गया है। जहां टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल का एरिया बर्फ से लकदक है, वहीं ताजा बर्फबारी के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है, लेकिन रात के समय तापमान लुढ़कने से सड़क पर कोहरा जम रहा है, जिससे वाहन फिसल रहे हैं।

इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, दोपहर के समय भी अटल टनल रोहतांग एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। जिला लाहुल-स्पीति प्रशासन ने यह फैसला लिया। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से रात को बिना कारण वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। इसके लिए लाहुल-स्पीति पुलिस तैनात रहेगी। लाहुल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा ने कहा कि अब प्रतिदिन दोपहर दो से तीन बजे तक अटल अटल रोहतांग के माध्यम से यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। टनल के भीतर कुछ कार्य होने के चलते एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

लाहुल-स्पीति एसपी ने कहा कि आपातकालीन वाहनों के अलावा अन्य कोई भी वाहन रात के समय टनल से होकर नहीं चलेंगे। मौसम खराब होने के दौरान तो लोगों को और भी एहतिहात बरतना होगा। एसपी ने कहा कि रात के समय यहां से होकर सफर करना काफी कठिन है। टनल से आपातकालीन परिस्थितियों में ही वाहन भेजे जाएंगे।

बीआरओ ने शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सोलंगनाला से आगे अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक की सड़क से बर्फ हटा दी है। मार्ग बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। वहीं, रात के समय मार्ग पर सफर कैसा होता है, इसका जायजा भी जिला प्रशासन ने लिया है। इस निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि रात के समय यहां वाहन चलाना खतरनाक हैं।

Tags

Next Story