सड़क हादसे में 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत, HRTC में था तैनात

सड़क हादसे में 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत, HRTC में था तैनात
X
हिमाचल पदेश के कांगड़ा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर है। मृतक युवक हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत था। वह ड्यूटी से लौट रहा था। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था।

हिमाचल पदेश के कांगड़ा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत की खबर है। मृतक युवक हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत था। वह ड्यूटी से लौट रहा था। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। मृतक युवक का नाम अरूण बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना लंबागांव के तहत ग्राम पंचायत रिट के गुग्गा में हुए हादसे में अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया। सड़क हादसा घर से एक किलोमीटर दूरी पर हुआ था। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल खैरा ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अरुण कुमार (25) निवासी रिट के रूप में हुई है। अरुण एचआरटीसी में तैनात था। रात को बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहा था। अरुण चार बहनों का इकलौता भाई था। अरुण की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। बुलेट कैसे हादसे का शिकार हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। गांव में घटना के बाद शोक की लहर है।

वहीं मंडी जिले में पंडोह-शिवाबदार सड़क मार्ग पर उप्पा गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उप्पा मासड़ गांव के समीप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए हैं।

Tags

Next Story