Shimla Accident: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पुलिस कॉन्सटेबल की मौत दो घायल

हिमाचल की राजधानी शिमला में देर रात अश्वनी खड्ड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और 2 युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जुन्गा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी (Car) के परखच्चे उड़ गए।
मृतक की पहचान कांगड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय अविनाश चौधरी के रूप में हुई, वह पुलिस कॉन्सटेबल था। अविनाश राज्यपाल की पायलट गाड़ी के चालक के रूप में सेवाएं दे रहा था, जबकि घायलों की पहचान सचिन और शुभम के रूप में हुई, दोनों घायल कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। एडिश्नल एसपी प्रवीर ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। एएसपी ने कहा कि ढली थाने में मामला दर्ज किया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ढली थाने के एसएचओ राजकुमार भी रात को घटना स्थल पर पहुंचे थे। शुरूआती छानबीन में पता चला कि ये तीनों घूमने गए थे। शुभम और सचिन शिमला में अविनाश के पास आए थे। पहले ये तीनों कुफरी गए और वापसी में दूसरे मार्ग से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अश्वनी पुल के समीप बजरी के ऊपर इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। तीनों के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS