शिमला में पैर पसार रहा है कोराेना, स्थानीय लोगाें ने जताई चिंता

शिमला में कोरोना के बढ़ते मामलों से शहरवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। जिले में एक्टिव केस 100 के पार पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने अब प्रशासन से सीमाओं पर और ज्यादा सख्ती बरतने की मांग की है। शहर में मामले बढ़ने के बाद शिमला व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने लॉकडाउन के बजाए सीमाओं पर और ज्यादा चौकसी बरतने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लॉक डाउन लगाने के लिए भले ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से सुझाव और राय मांगी हो लेकिन अब लॉक डाउन का कोई फायदा नहीं है। लोगों का कहना है कि एक तरफ बेरोजगारी और आर्थिक मंदी की मार हर व्यापारी वर्ग को पड़ रही है।
लॉक डाउन के दौरान कई लोगों की नौकरी चली गई है और कारोबार भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। ऐसे में यदि सरकार एक बार फिर लॉक डाउन लगाती है तो इससे समस्या और ज्यादा गम्भीर हो सकती है। लोगों का कहना है कि सरकार लॉक डाउन की बजाय स्वाथ्य सेवाओं और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर सख्ती के साथ दिशा निर्देशों का पालन करवाए ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते कोरोना के मामले चिंता का विषय है। इस पर प्रशासन कोई उचित कदम उठाए। कोरोना के बढ़ते मामलों पर वहीं व्यापार मंडल शिमला भी परेशान है और सरकार से बैरियर पर सख्ती बरतने की मांग कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS