हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार पहुंची, बद्दी में थाना और एसपी दफ्तर सील

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या दो हजार पार हो गई है। शनिवार को प्रदेश में दोपहर चार बजे तक कोरोना के कुल 58 मामले सामने चुके हैं। ऐसे में यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 2012 पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रदेश में सोलन जिले में 31 केस, नाहन में 15, चंबा में सात और ऊना में पांच केस रिपोर्ट हुए हैं।
बद्दी के एसपी ऑफिस के अलावा थाने को सील किया गया है। यहां पर एक आरोपी और पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। इस वजह से थाना और एसपी दफ्तर बंद करना पड़ा है। सिरमौर के डीसी डॉ. आरके परूथी ने बताया कि गोबिंदगढ़ मोहल्ले में 15 नए पॉजिटिव आए मामलों में 4 पुरुष, जिनकी उम्र 14 से 65 वर्ष के बीच है तथा 11 महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 11 से 68 वर्ष के बीच है।
उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 169 एक्टिव मामले हैं। गोबिंदगढ़ मोहल्ले में 150 लोग अब तक संक्रमित हो गए हैं। चंबा में सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सेना का जवान, आशा वर्कर, दिल्ली से लौटा युवक, बिहार से लौटा मजदूर, जालंधर से लौटा व्यक्ति और लद्दाख से लौटा एक अन्य सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है।
शुक्रवार को ऊना में 05 नए पॉजिटिव मामले आये हैं। पहला पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के गांव मावा कोहला का 52 बर्षीय सेना का जवान है। यह लद्दाख से आया है। यह घर क्वारंटीन है। दूसरा पॉजिटिव भी 46 बर्षीय सेना का जवान है यह बंगाणा उपमंडल के भिंडला का रहने वाला है। यह जालन्धर से लौटा था और घर पर ही क्वारंटीन था।
तीसरा पॉजिटिव 25 बर्षीय बीएसएफ का जवान गगरेट उपमंडल के बरहमपुर का रहने वाला है यह वेस्ट बंगाल से आया था। चौथा पॉजिटिव नेपाली मूल का 17 वर्षीय युवक गगरेट में होटल का कर्मी है। यह होटल में ही क्वारटीन था। पांचवा पॉजिटिव ऊना उपमंडल के गांव समूर का 23 बर्षीय युवक है, जो यह महाराष्ट्र से लौटा था।
ऊना में संक्रमितों की कुल संख्या 177 हो गई है। 49 मामले एक्टिव हैं। हिमाचल में अब तक कुल 2012 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 818 है, 1146 लोग अब तक ठीक हुए हैं जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार रात 9 बजे शनिवार दोपहर दो बजे तक 58 नए मामले आए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS