हिमाचल में ऑक्सीजन की कमी हुई दूर, केंद्र से मिले 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

पहाड़ी राज्य हिमाचल में अब आपातकाल में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश में मरीजों को अब आधुनिक तकनीक से निर्मित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिल गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप स्वास्थ्य विभाग की मिल चुकी है, जिसे अब जल्द ही सभी जिलों में पहुंचाया जाएगा।
बता दें कि कोरोना माहमारी के चलते प्रदेश में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भारी कमी दिखाई दी थी, जिसके चलते अब केंद्र सरकार ने 500 आधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए हैं।स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक रमेश चंद ने बताया कि आधुनिक तकनीक से निर्मित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बिजली से चलते हैं और हवा के द्वारा ही ऑक्सीजन तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी राज्य होने के चलते भारी भरकम सिलेंडर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं है, इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप स्वास्थ्य विभाग को दी है।
स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक रमेश चंद ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर इन आधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी राज्य होने के चलते यहां दुर्घटनाएं भी बहुत होती रहती है जिसमें कई मरीजों की जान ऑक्सीजन समय पर न मिलने से चली जाती है। अब जब यह आधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आ गए हैं तो इन्हें कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है, जिसका लाभ मरीज़ों को तत्काल पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन आधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को वितरित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS