शिमला के ठियोग में गोली लगने से महिला की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग थाना के तहत मोहरी क्षेत्र में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। महिला को पेट में गोली लगी थी, उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ओमापति जम्वाल ने घटना की पुष्टि की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस बात की छानबीन में जुट गई है कि आखिर महिला की मौत गलती से गोली लगने से हुई है या फिर उसे गोली मारी गई है। एसपी ने ओमापति जम्वाल ने बताया कि ठियोग के मोहरी क्षेत्र के केलो गांव की यह घटना है। महिला की उम्र 34 वर्ष थी।
शुरूआती जांच में पता चला कि महिला की बेटी ने सबसे पहले देखा कि उसकी मां के हाथ में बंदूक थी। बेटी ने चिल्लाकर अपने पिता को बुलाया। महिला से बंदूक छीनने की कोशिश की गई लेकिन इस बीच गोली चल गई। एसपी ने कहा कि इन तथ्यों को वैरिफाई किया जा रहा है कि सच में ऐसा हुआ था या नहीं। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई पारिवारिक कलह तो नहीं है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी लाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS