दिल्ली-शिमला फ्लाइट के लिए अभी और करना होगा इंतजार

राजधानी शिमला में दिल्ली से फ्लाइट शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। केंद्रीय मंत्रालय दिल्ली हवाई अड्डे में उपलब्ध स्लॉट के हिसाब से ही राज्यों में उड़ानें शुरू कर रहा है। हिमाचल सरकार ने भुंतर के साथ शिमला के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा था।
लेकिन, अभी मंत्रालय ने शिमला के लिए मंजूरी नहीं दी है। पर्यटन निदेशक यूनुस ने बताया कि शिमला में फ्लाइट्स शुरू कराने के लिए केंद्रीय मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क बनाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शिमला के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
हिमाचल में सबसे पहले गगल हवाई अड्डे को केंद्रीय मंत्रालय ने फ्लाइट शुरू करने की मंजूरी दी है। बीते माह से गगल में हवाई उड़ानें चल रही हैं। 16 जुलाई से भुंतर में भी फ्लाइट शुरू हो गई है। अब शिमला से सटे जुब्बड्हट्टी हवाई अड्डे में फ्लाइट के आने का इंतजार है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक दिल्ली हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानों का बहुत अधिक लोड चल रहा है। केंद्रीय मंत्रालय स्लॉट उपलब्ध होने के हिसाब से ही राज्यों के प्रस्ताव मंजूर कर रहा है। उधर, शिमला से चंडीगढ़ और गगल व भुंतर के बीच हेली टैक्सी सेवा लगातार जारी है। रोजाना पांच से छह यात्री इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS