हिमाचल न्यूज: रात को सो रहे दो भाईयों को सांप ने काटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हिमाचल न्यूज: रात को सो रहे दो भाईयों को सांप ने काटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
X
हिमाचल प्रदेश के ऊना में रात को सो रहे दो भाईयों को सांप ने काट लिया, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मामला हिमाचल के ऊना जिले से है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंगाणा के तहत करमाली में दो सगे भाईयों को सांप ने काट लिया।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में रात को सो रहे दो भाईयों को सांप ने काट लिया, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मामला हिमाचल के ऊना जिले से है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंगाणा के तहत करमाली में दो सगे भाईयों को सांप ने काट लिया। इनमें से 13 वर्षीय छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बडे भाई का पंजाब के होशियापुर में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई है, जबकि बड़े भाई विशेष सिंह का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, करमाली निवासी विशेष सिंह व दर्शन सिंह रोजाना की तरह गुरुवार रात को अपने बिस्तर पर सोए हुए थे। रात्रि के दौरान दोनों को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगडऩे पर दोनों को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाद होशियापुर रेफर कर दिया गया। इस बीच 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे किशोर का उपचार जारी है।

Tags

Next Story