हिमाचल में कोरोना का कहर: सोलन पुलिस लाइन में दो कर्मचारी मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

हिमाचल में कोरोना का कहर जारी है। आज सोलन में दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोलन पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। यह दोनों पुलिस कर्मचारी यहां लाइन में रहते हैं। शुक्रवार रात को जिला के 16अन्य लोगों के साथ इनके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने डीसी ऑफिस सोलन की लाइसेंस ब्रांच को और परवाणू के ईएसआई अस्पताल को भी एहतियात के तौर पर सील किया गया है।
शुक्रवार रात को दो पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लाइन सोलन को सील कर दिया। पुलिस लाइन को जाने वाले हर रास्ते के गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अतिरिक्त ईएसआई परवाणू में डाक्टर सहित दो अन्य लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से अस्पताल को भी सील कर दिया गया।
गौर रहे कि ईएसआई परवाणू में तैनात एक डाक्टर,पड़ोसी शहर कालका की एक महिला सहित एक अन्य पॉजिटिव आए हैं। ये दोनों महिलाएं भी अपना इलाज करवाने ईएसआई पहुंची थीं। जहां पर इनके कोविड-19 का टेस्ट लिया गया था। अस्पताल के अन्य स्टॉफ के सैंपल भी लिया गया है। सोलन मुख्यालय के मिनी सचिवालय स्थित लाइसेंस ब्रांच को भी सील कर दिया गया है। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी के परिवार के सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS