HP Municipal election : धर्मशाला और पालमपुर में शाम चार बजे तक 48.00 प्रतिशत हुआ मतदान, 6 कोरोना संक्रमितों ने भी डाला वोट

हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के चार निगमों में आज नगर निगम चुनाव (Municipal election) के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बात दें कि धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन जिले में आज सुबह 8 बजे से ही नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया था। चारों ही निममों ने शांतिपूर्ण तरिके से मतदान हुआ। कागड़ा के धर्मशाला और पालमपुर में शाम चार बजे तक 48.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंडी में 53.00 प्रतिशत और सोलन में 48.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। कागड़ा के धर्मशाला और पालमपुर में दोपहर दो बजे तक 44.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंडी में 47.20 प्रतिशत और सोलन में 41.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।
6 कोरोना संक्रमितों ने किया मतदान
मंडी नगर निगम के चुनावों में 6 कोरोना संक्रमित लोगों ने मतदान किया। सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने इसकी जानकारी दी। वहीं कोरोना संक्रमित के मतदान के लिए कोरोना एसओपी का पालन किया गया।
मंडी नगर निगम के 15 वार्डों में 2 बजे तक 47.90 प्रतिशत मतदान
मंडी नगर निगम के सभी 15 वार्डो में भी लोगों का मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखा है। पहले 6 घंटों की बात करें तो मंडी नगर निगम के सभी 15 वार्ड में 47.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के प्रति युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को नजर आया है। वहीं 4 बजे तक होने वाली इस मतदान प्रक्रिया में यह मतदान प्रतिशत और बढ़ने का अनुमान है। जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने दी है।
12 बजे तक मंडी जिले में 29.60 प्रतिशत मतदान
कागड़ा के धर्मशाला और पालमपुर में दोपहर 12 बजे तक 28.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंडी में 29.60 प्रतिशत और सोलन में 27.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में नगर निगम चुनाव में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचे। pic.twitter.com/69cKFOBXyw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2021
4 से 5 बजे तक कोरोना संक्रमित भी कर सकते हैं मतदान
चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल के तहत शाम 4 से 5 बजे तक कोरोना संक्रमित वोट डाल सकेंगे। शहरी निकायों और पंचायतों में उम्मीदवारों का भविष्य 3.13 लाख वोटर तय करेंगे। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी और इसके तुरंत बाद नतीजे घोषित होंगे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
चार नगर निगमों के 64, नगर पंचायतों में 44 वार्ड सदस्य चुने जाने हैं। पंचायतों के चुनाव में टूटू ब्लाक में 34, चौपाल ब्लाक में 48 और जिला मंडी के धर्मपुर ब्लाक की 54 पंचायतों में पंचायत प्रधान चुने जाने हैं। नगर निगम चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान हो रहा है जबकि छह नगर पंचायतों और पंचायत प्रधानों के चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल हो रहा है। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में पहला चुनाव है। इन दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS