ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरने से बची एचआरटीसी की बस, हादसे में 10 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले (Kangra District) में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे (Accident) में 10 यात्री घायल (Injured) हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में आज दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। नगरोटा बगवां डिपो (Nagrota Bagwan Depot) की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी। जिस समय यहा हादसा हुए उस समय बस में 35 यात्री सवार थे।
बता दें कि इनमें से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा (Civil Hospital Nagrota) बगवां लाया गया। हालांकि, घायलों में एक-दो को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं, अस्पताल (Hospital) की एक्सरे मशीन की बैटरियां खराब होने के कारण सभी घायलों को एहतियातन टांडा भेज दिया गया है। नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका (MLA Arun Kumar Kuka) ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय यह बस हादसे का शिकार हुई उस समय बस में चीख पुकार मच गई। सब से निगलते समय यात्री काफी डरे हुए थे। वहीं घायलों को यात्री व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बाद में घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS