8 महीना लेह-दिल्ली रूट पर नहीं दौड़ेंगी HRTC की बसें, जानें इसके पीछे की वजह

दिल्ली-लेह मार्ग पर करीब साढ़े आठ महीने एचआरटीसी (HRTC) बस नहीं दौड़ेगी। यह रूट 1026 किलोमीटर लंबा है। बात दें यह देश के सबसे लंबे रूट ने नाम से जाना जाता है। दरअसल बात ऐसी है कि बर्फबारी (Snowfall) के कारण 15 अक्तूबर से इस मार्ग को बंद (Road Closed) कर दिया जाता है। बर्फबारी के कारण रास्तों पर बर्फ जम जाती है जिसकी वजह से सड़क पर फिसलन का खतरा बना रहता है। अब इस रूट पर अगले साल जून के बाद ही बस का संचालन हो पाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल एचआरटीसी के केलांग डिपो ने दिल्ली-मनाली-केलांग से लेह के लिए अटल टनल रोहतांग के रास्ते एक जुलाई से बसों का संचालन किया। साढ़े तीन माह बाद ही इस रूट पर बस संचालन बंद करना पड़ा है। यह रूट 15 अक्तूबर से आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाता है। कई बार केलांग से आगे बारालाचा, लाचुंग और तंगलंग दर्रा में मौसम अनुकूल रहने पर निगम प्रबंधन काफी समय तक लोगों को बसों की सुविधा देता रहा है। इस बार मौसम खराबी के चलते निगम ने बस सेवा को बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि यह रूट सामरिक दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सड़क अपना सामरिक महत्व दर्ज करा चुकी है। तब से लेकर इस सड़क पर सेना की कानवाई, रसद और अन्य सामग्री भेजी जा रही है। अटल टनल रोहतांग के बनने से पूर्व लेह-दिल्ली रूट 1072 किमी था। अब इसकी दूरी 46 किमी घटकर 1026 किमी रह गई है। इसके चलते 36 घंटे का सफर अब 32 घंटे में पूरा हो जाता है। अटल टनल बनने से लोगों को काफी सहुलियत हुई है। दरअसल, इस बार हिमाचल सहित पूरे देश में मौसम अचानक से बदल रहा है। खराब मौसम को देखते हुए इस रूट को अब बंद कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS