HRTC: शिमला और मनाली से दिल्ली के लिए लॉकडाउन के बाद शुरू हुई फिर बस सेवा, इतना होगा किराया

HRTC: शिमला और मनाली से दिल्ली के लिए लॉकडाउन के बाद शुरू हुई फिर बस सेवा, इतना होगा किराया
X
HRTC: हिमाचल प्रदेश में नाइट कर्फ्यू हटते ही वोल्वों बसों का संचालन शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद निगम प्रबंधन ने जारी एसओपी के तहत बसों का संचालन किया है।

हिमाचल प्रदेश में नाइट कर्फ्यू हटते ही वोल्वों बसों का संचालन शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद निगम प्रबंधन ने जारी एसओपी के तहत बसों का संचालन किया है। पहले दिन निगम द्वारा दिल्ली के लिए पांच बसें भेजी गई हैं, जबकि चडीगढ़ के लिए एक बस भेजी गई है। एचआरटीसी के साथ-साथ कुछ निजी आपरेटर्ज द्वारा भी रूटों पर वोल्वों बसों का संचालन किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा गत बुधवार को वोल्वों बसों के संचालन का फैसला लिया गया था। गुरुवार को निगम द्वारा पहली बस शिमला से दिल्ली के लिए सुबह 9:00 बजे भेजी गई। निगम प्रबंधन द्वारा डे बस सर्विस के साथ-साथ नाइट बस सेवा भी बहाल कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य के शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों से काफी संख्या में प्राइवेट व निगम की वोल्वो बसें चलती हैं, जिनका संचालन 20 मार्च माह से बंद पड़ा हुआ है। प्रदेश के मनाली व धर्मशाला में 100 के करीब बसें हैं। इसके साथ एचआरटीसी में 80 वोल्वों बसें हैं। इसमें 50 बसें एचआरटीसी की और 40 बसें वैट लीजिंग पर हैं।

ये है टाइमिंग और किराया

नई दिल्ली से मनाली के लिए रोजाना साढ़े छह बजे हिमाचल भवन से बस चलेगी। इन बसों में सफर करने के लिए 1600 रुपये किराया तय किया गया है। हिमाचल की वोल्वो बसों में सफर करने वाली सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए कंडक्टर को मशीन दी जाएगी। बसें चयनित होटल और रेस्टोरेंट पर ही रुकेंगी। अगर चालक अपनी मर्जी से इधर उधर बस रोकता है तो कार्रवाई होगी। वोल्वो बसों में वेंटिलेशन करने के लिए भी उचित व्यवस्था करनी होगी।

100 प्रतिशत सीटों के साथ चलेंगी बसें

सरकार ने इस बारे दिशा निर्देश जारी किए है। शुक्रवार को परिवहन निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए बसें भेजी हैं। सरकार ने बस अड्डों में विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एसओपी में प्रदेश से दिल्ली और अन्य जगहों के लिए 100 प्रतिशत सीटों के साथ बसें चलेंगी। बसों में सफर करने वाले सभी यात्रियों को मास्क लगाना जरूरी होगा। बिना मास्क के बसों में यात्रियों को एंट्री नहीं मिलेगी। फ्लू या खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों को बसों में सफर नहीं करने दिया जाएगा।

Tags

Next Story