HRTC: आश्वासन के बाद टली एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल, सभी मुद्दों पर आज होगी चर्चा

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल आज सीएम जयराम ठाकुर (CM jairam thakur) के हस्तक्षेप के बाद टाल दी गई है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर एचआरटीसी के कर्मचारी आज प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जानें वाले थे लेकिन अब इस हड़ताल (strike) को टाल दिया गया है। हिमाचल पथ परिवहन (Himachal Road Transport) के कर्मचारियों ने आज होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल परिवहन सचिव के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी है। आपको बता दें की सीएम जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वयं संज्ञान लिया है। अब एचआरटीसी के पहिए आज नहीं रूकेंगे। एचआरटीसी के सचिव ने आश्वासन दिया हैं कि कर्मचारियों से दोपहर बाद बस बारे में एक बैठक की जाएगी।
आज इन मुद्दों पर होगी चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल पथ परिवहन संयुक्त समन्वय समीति ने हड़ताल सोमवार को दोपहर बाद को निगम प्रबंधन के साथ जेसीसी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के आश्वासन पर भी स्थगित कर दी है। समीति उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर व सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार को निगम के कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित कर दी है। निगम प्रबंधन ने सोमवार को दोपहर बाद चार बजे जेसीसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है। इसमें कर्मचारियों के वित्तीय लाभों को, तीन वर्षों से लंबित पड़े डीए, आईआर व नाइट ओवर टाइम को लेकर बात की जाएगी। यह बैठक एमडी एचआरटीसी, ईडी एचआटीसी और जेसीसी पदाधिकारियों के साथ होगी। इसमें सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
मांगे नहीं मानी तो इससे भी उग्र होगा प्रदर्शन
सचिव खमेंद्र गुप्ता ने कहा कि बैठक के दौरान यदि कोई छलावा किया जाता है, तो कर्मचारी इससे भी अधिक उग्र प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन की होगी। वहीं, इससे पहले हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारियों एवं पेंशनरों की करीब 582 करोड़ रुपए के अनेक वित्तीय लाभ की देनदारियां वर्षों से लंबित हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि एचआरटीसी प्रबंधन कर्मचारियों की सभी मांगों का समय रहते निपटारा करेगा और भत्तों व पेंशन के लिए भटक रहे कर्मचारियों को न्याय मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS