हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मंत्री के संपर्क में आए हैं सैकड़ों लोग, सिरमौर जिले में मचा हड़कंप

हिमाचल के नए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के अलावा उनके निजी सचिव, ऊर्जा मंत्री के पीएसओ व उनकी दो बेटियों के कोरोना पॉजिटिव आने से सिरमौर जिला में हड़कंप मच गया है। सैकड़ों की संख्या में जिला सिरमौर के लोग ऐसे हैं, जो 31 जुलाई से लगातार ऊर्जा मंत्री के संपर्क में रहे। शपथ के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के साथ शुक्रवार को सिरमौर पहुंचे थे। सबसे पहले सराहां में उनका स्वागत किया गया था।
इस दौरान दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिले। उनके साथ पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, कृषि एवं विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी के अलावा पच्छाद भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सराहां के बाद सुखराम चौधरी नाहन पहुंचे थे, जहां डा. राजीव बिंदल, जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रवक्ता राकेश गर्ग, दीनदयाल वर्मा समेत दर्जनों नेता नाहन सर्किट हाउस में उनसे मिले। 31 जुलाई को सुखराम चौधरी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप नाहन में ही रुके। इस दौरान सर्किट हाउस में देर रात तक भाजपा कार्यकर्ता इनसे मिलते रहे। यही नहीं, हिमाचल पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू भी 31 जुलाई को ही सर्किट हाउस नाहन में रुके थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS