भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन, 4 दिन पहले हुई थी बेटे की मौत

भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले रिटायर कर्नल पंजाब सिंह (Retired Colonel Punjab Singh) का कोरोना से निधन को गया। कर्नल पंजाब सिंह हमीरपुर जिले के रहने वाले थे। आपको बता दें कि साल 1971 में भारत-पाक युद्ध (Indo-Pak War) में वीर चक्र विजेता रिटायर कर्नल पंजाब सिंह ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। कर्नल पंजाब सिंह को जब से कोरोना हुआ था वे तब से आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ (Chandigarh) में उपचाराधीन थे। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। दुखद बात यह है कि 4 दिन पहले उनके बेटे की भी दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई थी। उनका बेटा इंजीनियर था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नल पंजाब सिंह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे। वे शहर के बार्ड-7 में रहते थे। कर्नल पंजाब सिंह 6 सिख रजीमेंट से रिटायर हुए थे। इसी बटालियन ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान बॉर्डर पर छंब घाटी पर मोर्चा संभाला था और इसे पाक से जीता था। इस दौरान कर्नल पंजाब सिंह के अदम्य साहस के लिए उन्हें वीर चक्र से समानित किया था। वहीं, कर्नल पंजाब सिंह की कोरोना से मौत की खबर मिलते ही पूरे हमीरपुर जिला में शोक की लहर दौड़ गई है।
आपको बता दें कि पंजाब सिंह के छोटे बेटे को भी कोरोना हुआ था, लेकिन अब वह स्वस्थ हो गए हैं। 80 साल के कर्नल पंजाब सिंह की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष सन्दीप भारद्वाज, तिलक राज बहल, सरवन चौहान सहित तमाम आर्मी के अधिकारियों व पूर्व अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS