वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रिज मैदान में उमड़ा सैलाब, जयराम ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि

वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रिज मैदान में उमड़ा सैलाब, जयराम ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिहं (Former Chief Minister Virbhadra Singh) का कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते निधन से लोग बहुत ही दुखी हैं।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिहं (Former Chief Minister Virbhadra Singh) का कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते निधन से लोग बहुत ही दुखी हैं। पिछले तीन महिने से कोरोना के चलते उनका IGMC शिमला अस्पताल (Shimla Hospital) में इलाज चल रहा था। गुरूवार सुबह 3.40 बजे उन्होंने आईजीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शिमला के रिज मैदान पर रखा गया है। रिज मैदान पर अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और उनके परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को शिमला पहुंचे। नड्डा ने शिमला के रिज मैदान पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साढ़े 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की पार्किंग में भी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक तरफ से प्रवेश करेंगे और दूसरी तरफ से बाहर आएंगे। पार्थिव देह को पहले कांग्रेस मुख्यालय मेन हाल में रखा जाना था लेकिन लिफ्ट में आठ फीट लंबे फ्रिज में पार्थिव शरीर को ले जाने में दिक्कत थी जिसके चलते व्यवस्था बदलनी पड़ी।

आपको बता दें कि दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।

Tags

Next Story