जयराम कैबिनेट की बैठक स्थगित, जानें क्या है वजह

जयराम कैबिनेट की बैठक स्थगित, जानें क्या है वजह
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ( Narendra Bragta) के निधन के कारण हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ( Himachal Pradesh Cabinet) की बैठक स्थगित ( postponed) कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ( Narendra Bragta) के निधन के कारण हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ( Himachal Pradesh Cabinet) की बैठक स्थगित ( postponed) कर दी गई है। यह बैठक आज सुबह 10।30 बजे पीटरहॉफ, शिमला में होनी थी। ये बैठक अब कब होगी इसके बारे में अभी तय नहीं किया गया है। नरेंद्र बरागटा आज सुबह पीजीआई (PGI) में निधन हो गया है। कोविड से उबरने के बाद बरागटा पिछले कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे और 10- 12 दिन से पीजीआई में एडमिट थे।

आपको बता दें कि नरेंद्र बरागटा का जन्म 15 सितंबर 1952 को शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई में हुआ था। उन्होंने हिमाचल यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। उनके दो बेटे हैं। साल 1978-82 तक वह जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे। साल 1993 से 98 तक उन्हें जिला भाजपा का सचिव बनाया गया। इसके अलावा, वह भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्टा के सचिव भी रहे। पहली बार, वह साल 1998 में विधायक बने। इसके बाद दोबारा जुब्बल-कोटखाई से 2007 में विधायक बने।

क्योंकि, 2007 में प्रदेश में भाजपा सरकार थी तो उन्हें धूमल सरकार में बागवानी मंत्री बनाया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य महकमा भी सौंपा गया। वह तीसरी बार 2017 में भाजपा के विधायक बने। हालांकि, इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया और सरकार ने उन्हें विधानसभा में चीफ व्हिप की जिम्मेदारी सौंपी थी। वह बीते 15 दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में फेफड़ों के संक्रमण के चलते भर्ती थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र बरागटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक श्री नरेंद्र बरागटा जी के निधन का समाचार सुन कर परेशान हूँ। आज हमने एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता को खोया है। जुब्बल-कोटखाई एवं हिमाचल भाजपा सहित यह पूरे हिमाचल के लिए अपूरणीय क्षति है।

Tags

Next Story