कंगना रनौत विवाद: कांग्रेसी विधायक सुंदर सिंह के होटल के बाहर प्रदर्शन, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को मिली शिकायतें

कंगना रनौत विवाद: कांग्रेसी विधायक सुंदर सिंह के होटल के बाहर प्रदर्शन, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को मिली शिकायतें
X
कंगना रनौत विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में पूरे प्रदर्शन में भाजपा कंगना के समर्थन में धरने प्रदर्शन कर रही है। इसी क़ड़ी में कुल्लू जिले में सामाजिक संगठनों और भाजपा नेताओं ने कुल्लू सदर के मौजूदा कांग्रेसी विधायक सुंदर सिंह के होटल के बाहर प्रदर्शन किया।

कंगना रनौत विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में पूरे प्रदर्शन में भाजपा कंगना के समर्थन में धरने प्रदर्शन कर रही है। इसी क़ड़ी में कुल्लू जिले में सामाजिक संगठनों और भाजपा नेताओं ने कुल्लू सदर के मौजूदा कांग्रेसी विधायक सुंदर सिंह के होटल के बाहर प्रदर्शन किया। अब यह मामला पुलिस थाने पहुंच गया है। होटल मालिक के परिवार की ओर से कुल्लू थाना में शिकायत दर्ज की गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। भाजपा नेताओं ने भी एफआई आर दर्ज करने के लिए कुल्लू थाने में शिकायत दी है।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली है, जिसमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि दूसरी तरफ भी लोगों ने मामला दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया है। इस पर पुलिस एफआईआर करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, धरना प्रदर्शन के सिलसिले में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पुत्र भाविक ठाकुर की शिकायत पर थाना सदर कुल्लू में भाजपा नेता महेश्वर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा जिला युवा भाजपा अध्यक्ष नवल नेगी व अन्य भाजपा के करीब एक दर्जन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध 147, 441 447, 323,427, 506 भारतीय दंड संहिता में पंजीकृत किया गया है। इस अभियोग के पंजीकृत होने के बाद अब दूसरा पक्ष महेश्वर सिंह अगुवाई में थाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गया था।

Tags

Next Story