शादी का झांसा देकर डेढ़ साल से लूट रहा था महिला की अस्मत और अब आरोपी शख्स हुआ लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले (Kangra District) में एक युवक ने 34 साल की महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ डेढ़ साल तक यौन शोषण (Sexually Abused) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं कि महिला और युवक एक कंपनी में कार्य करते हैं। जहां पर दोनों की मुलाकात हो गई। महिला के दो बच्चे भी हैं। वहीं महिला अपने पति (Husband) से अलग रहती है। अब अचानक से युवक महिला को छोड़कर फरार हो गया है। मामला पालमपुर के निकटवर्ती एक गांव का है। युवक के गायब होने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है और युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने पुलिस थाना पालमपुर (Police Station Palampur) में शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक उससे शादी करने की बात करता था। इसी के चलते वह करीब डेढ साल तक साथ रहने के बाद फरवरी माह में अचानक गायब हो गया। इससे परेशान महिला ने पुलिस में शिकायत (Complaint) दर्ज कर कथित आरोपित युवक को पकड़ने की मांग की है।
यहां हुई थी मुलाकात
बताया जा रहा है कि महिला व युवक पालमपुर में ही एक व्यासायिक संस्थान में नौकरी करते थे। इस दौरान अपने दो बच्चों संग क्वार्टर में रहने वाली महिला का युवक से संपर्क हो गया व दोनों कथित रूप से एक साथ रहने लगे। इस दौरान युवक ने कथित तौर पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए व शादी करने की बात कही। अब जब युवक एक माह से गायब हो गया है तो महिला की चिंता बढ़ गई है तथा पुलिस का सहयोग लेकर कथित आरोपित को थाना तलब करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यौन शोषण का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि युवक के मिलने के बाद ही मामले की सच्चाई पर से पर्दा उठ पाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS