किन्नौर लैंडस्लाइड: आज 2 शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या पहुंची 25, कई अभी भी लापता

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर जिले (Kinnaur District) में भूस्खलन (Landslide) स्थल से अब तक 25 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं 5 से ज़्यादा लोग अभी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) अभी चल रहा है। आपको बत दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन को चलते हुए आप छटा दिन है। शवों के मिलने का सिलसिला अभी जारी है। वहीं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन की घटना में 2 और शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में भूस्खलन स्थल से अब तक 25 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 5 से ज़्यादा लोग अभी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। pic.twitter.com/VJypqqUAvj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2021
आपको बता दें कि किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास भूस्खलन की घटना के चौथे दिन शनिवार को बचाव दलों ने छह शव निकाले थे। शनिवार को घटनास्थल पर पत्थर गिरने की वजह से सर्च ऑपरेशन बार-बार बाधित होता रहा। हालांकि, शाम पांच बजे तक छह शवों को निकाल लिया गया था।
हिमाचल प्रदेश: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन की घटना में 2 और शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2021
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/DHYvhqemgC
सभी शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि दी है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जब तक लापता व्यक्तियों की तलाश पूरी नहीं हो जाती, सर्च अभियान जारी रहेगा। अभी दो और लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS