5 लड़कियों ने जमकर पी शराब, फिर निजी बात पर की मारपीट, पुलिस के हाथ लगा वीडियो

5 लड़कियों ने जमकर पी शराब, फिर निजी बात पर की मारपीट, पुलिस के हाथ लगा वीडियो
X
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले (Kullu District) में दो लड़कियों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे (Kicking) बरसाए। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों ने शराब पी (Drinking Alcohol) रखी थी।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले (Kullu District) में दो लड़कियों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे (Kicking) बरसाए। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों ने शराब पी (Drinking Alcohol) रखी थी। जनाकारों की मानें तो दोनों लड़कियों में किसी बात को लेकर झगड़ा (Fight) हो गया बात-बात में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। बता दें कि यह झगड़ा कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे हुआ।

झगड़े का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक लड़की को गिरफ्तार (Arrest) किया है, जबकि चार अन्य को नाबालिग होने के चलते डिटेन (Detained) किया गया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

कुल्लू पुलिस के अनुसार, बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां ने शराब पी रखी थी। एक लड़की 19 साल की है और बाकी चार नाबालिग हैं। इसके खिलाफ धारा-114-115 के तहत केस दर्ज किया गया था। इससे पहले भी दो लड़कियों के खिलाफ कुल्लू महिला थाना में 25 दिसंबर 2020 को केस दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने चालान पेश किया है।

कुल्लू पुलिस ने वीडियो वायरस होने के बाद आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार किया। बाद में सभी लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमें सभी लड़कियों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद सभी लड़कियों को 10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने वार्निंग दी की आगे से दोबारा ऐसी गलती ना हो।

Tags

Next Story