चंबा जिले में लैंडस्लाइड, सड़क पर भारी चट्टानें गिरने से यातायात ठप, वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना

चंबा जिले में लैंडस्लाइड, सड़क पर भारी चट्टानें गिरने से यातायात ठप, वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले (Chamba District) में के खड़ामुख-होली मार्ग पर झिरडू मोड़ के पास पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही रविवार रात से बंद है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले (Chamba District) में के खड़ामुख-होली मार्ग पर झिरडू मोड़ के पास पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही रविवार रात से बंद है। इसके चलते होली घाटी से कांगड़ा जिले (Kangra District) समेत चंबा व भरमौर के लिए रवाना हुए यात्री भी फंस गए है। बताया जा रहा है कि दो दिन भारी बारिश (Heavy Rain) होने के बाद खड़ामुख-होली मार्ग पर पहाड़ दरकने शुरू हो गए हैं।

रविवार देर रात होली मार्ग पर झिरडू मोड़ के पास पहाड़ दरक गया। इस कारण चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गया। नतीजतन होली की ओर आने जाने वाहनों की आवाजाही भी थम गई। अंतिम सूचना मिलने तक सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई थी। भारी बारिश के कारण कई जिलों में लैंडस्लाइड हुई है। लैंडस्लाइड होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में बीती रात से सुबह तक मंडी में 32.6, शाहपुर 24.5, डलहौजी में 18.0, शिमला 12.5, धर्मशाला 10.4, चंबा 10.0 और पांवटा साहिब 8.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में सड़कें बहाल करने के लिए फील्ड में 15 हजार कर्मचारी लगाए हैं। बारिश और तूफान से मक्की की फसल को भी नुकसान हुआ है।

Tags

Next Story