किन्नौर हादसा: लैंडस्लाइड के बाद मलबे में दबी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, रेस्क्यू के बाद ड्राइवर ने बताई आपबीती

किन्नौर हादसा: लैंडस्लाइड के बाद मलबे में दबी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, रेस्क्यू के बाद ड्राइवर ने बताई आपबीती
X
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस बार भूस्खलन में कई वाहन दबे हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस बार भूस्खलन में कई वाहन दबे हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। अब तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू होने के बाद एक ड्राइवर ने आपबीती बताई है। ड्राइवरर ने बताया कि हादसे के समय बस में 30-32 सवारियां थीं। साथ ही हाईवे पर कई गाड़ियां भी मौजूद थी और जितनी गाड़िया थी, सब मलबे में दबी थी।

वहीं बस कंडक्टर के के पैर में चोट लगी है। वो बस में ही मौजूद है और मुझे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, कंडक्टर को निकाल लिया गया है। वह पूरी तरह से ठीक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद से अब तक नौ लोगों को मौके से रेक्स्यू किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन और एसपी किन्नौर एसआर राणा भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

जानकारों की मानें तो यह हादसा करीब 11 और 12 बजे की मध्य में हुआ है। हादसे में एक युवक के मरने की भी खबर है। यह हादसा किन्नौर के ज्यूरी रोड पर निगोसारी और चौरा के बीच में अचानक एक बड़ा पहाड़ दनकने से हुआ है। हादसे में एक एचआरटीसी की बस और कुछ ट्रक वह हल्के वाहन दब गए हैं जिनमें कई लोग सवार थे। ऐसे में बड़े पैमाने पर जानी नुकसान नहीं है। वहीं एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने मौके पर पहुंकर जायजा लिया है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। मलबे में दबे हुए लोगों को जल्द बाहर निकाला जाएगा।

Tags

Next Story