किन्नौर में भूस्खलन, नेशनल हाइवे-5 पर यातायात ठप

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर जिले में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन (Landslide) के कारण नेशनल हाईवे-5 पूरी तरह से ठप हो गया है। आलम यह है कि पर सफर करना जान जोखिम में डालने के बराबर है। नेशनल हाइवे पर रोजाना पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिर रहे हैं। मंगलवार सुबह भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 (National Highway-5) निगुलसरी और चौरा के बीच बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे जिसकी वजह से हाइवे पूरी तरह से बंद (Closed) हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौरा के पास एक बार फिर से नेशनल हाइवे-5 बंद होने से किन्नौर जिले पूरी तरह से संपर्क कट गया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं मार्ग बंद होने से किन्नौर के सेब बागवानों को नकदी सफल सेब को देश के विभिन्न मंडियों को में पहुंचने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार को निगुलसरी के पास एचआरटीसी की रामपुर ताबो रूट पर जा रही बस पर पहाड़ी से कई पत्थर गिर गए थे। इसमें ६ लोग घायल हो गए थे। आपको बता दें कि निगुलसरी के पास पिछले माह लैंडस्लाइड हुई थी। इस हादसे में 28 लोग मारे गए थे। ऐसे में उक्त क्षेत्र में प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए तो और भी भयनाक हादसा हो सकता है। किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि निगुलसरी और चौरा गेट के बीच आलर्म सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके बाद हादसों के कु छ हद तक बच जा सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS