ऊना से भागे प्रेमी जोड़े ने धर्मशाला के होटल में खाया जहर, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या (committed suicide) कर ली। बताया जा रहा है कि जिस जोड़े ने आत्महत्या की है वे ऊना जिले के रहने वाले हैं। मृतक युवक शिक्षक (Teacher) है। वह अपने पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला से प्यार (Love) करता था। किसी बात को लेकर दोनों ने यह कदम उठा लिया। वहीं जिस युवक ने जहर खाकर जान दी है उसकी पत्नी भी एक टीचर हैं। वहीं मास्टर ने जिस औरत के साथ जहर खाया है उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि दोनों की प्रेम कहानी शादी के बाद ही शुरू हो गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों ने धर्मशाला के काला पुल स्थित एक निजी होटल में जहर निगलकर आत्महत्या की है। दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि दोनों ऊना जिले के पंजोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक के दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। वहीं जिस महिला ने जहर खाया है उसका नाम काजल है और उसके भी दो बच्चे हैं। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। जानकारों की मानें तो महिला का पति अधिकतर घर से बाहर ही रहता था। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला के किसी रिश्तेदारों ने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद घर में काफी विवाद भी हुआ था। इस सबके बीच दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां पहुंचकर दोनों ने यह कदम उठा लिया।
बता दें कि एएसपी कांगड़ा रघु की अगुवाई में सदर थाना पुलिस धर्मशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को धर्मशाल बुलाया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर वालों को सौंप दिए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS