Mandi: हणोगी नाले में बाढ़ आने से फोरलेन का काम कर रही मशीनरी मलबे में दबी, लाखों का नुकसान

Mandi: हणोगी नाले में बाढ़ आने से फोरलेन का काम कर रही मशीनरी मलबे में दबी, लाखों का नुकसान
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले (Mandi District) में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला जहां पर बारिश ने नुकसान ना पहुंचाया हो।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले (Mandi District) में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला जहां पर बारिश ने नुकसान ना पहुंचाया हो। मंडी जिले में मंगलवार रात भारी बरसात के कारण नदी-नालों में काफी उफान देखने को मिला है। चंडीगढ़- मनाली एनएच सहित कई मार्गों पर भूस्खलन हुआ है। जगह-जगह रास्ते बंद रहे।

आपको बता दें कि मंडी जिले के हणोगी में एक नाले मे बाढ़ आने के कारण भारी नुकसान देखने को मिला है। यहां पर फोरलेन का काम कर रही कंपनी का बेचिंग प्लाट, मशीनरी व कुछ गाड़ियां मलबे में धंस गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी को लगभग 40 लाख का नुकसान हुआ है।


गनीमत यह रही कि जब नाले में बाढ़ आई उस समय काम कर रहे लोग वहां से पीछे हट गए और अपनी जान बचा ली। हणोगी के पास चंडीगढ़ मनाली एनएच पर भी पहाड़ से भी काफी मलबा गिरा हुआ था। यहां पर काफी समय के लिए रास्ता बंद रहा लेकिन अब इसे आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

Tags

Next Story