ग्राम पंचायत चुनाव में इस गांव के लोगों ने दी पति-पत्नी को बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मंडी जिले की शाला पंचायत से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। जानकारों के अनुसार यहां पति-पत्नी ने प्रधान व उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की है। इस जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आपको बता दें कि यहां पर मीनाक्षी ठाकुर गांव की प्रधान बनीं हैं, जबकि इनके ही पति राजकुमार ठाकुर पंचायत के उपप्रधान बने हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार ठाकुर इससे पहले यहां प्रधान पद पर आसीन थे और पंचायत के लिए उन्होंने 5 करोड़ से अधिक विकास कार्य करवाए।
इस चुनाव में महिला के लिए आरक्षित थी सीट
लेकिन, इस चुनाव में प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इन्होंने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा। जिन्होंने जीत भी हासिल कर ली है। वहीं राजकुमार ठाकुर खुद उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे, इन्होंने भी जीत हासिल की है। बता दें कि गोहर पंचायत मनरेगा में किए गए अद्भुत कार्यों के दम पर दूसरी पंचायतों के लिए विकास की एक मिसाल बन गई है। यहां मनरेगा के तहत 2019-20 में रिकॉर्ड 5 करोड़ से अधिक कार्य हुए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि पति पत्नी दोनों ही शिक्षित हैं। गांव के लोगों को दोनों से काफी उम्मीदें हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS