Mausam Ki jankari 13 February: हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में कल हो सकती है बारिश और बर्फबारी, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki jankari : हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में कल मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के जारी अनुमान के अनुसार (Meteorological Center Shimla) लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा (Chamba) और कुल्लू व मंडी (Mandi) के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) हो सकती है। बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। बता दें कि हिमाचल में 18 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 13 फरवरी यानी कल ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिमाचल में पिछले 48 घंटे से न्यूनतम और अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक चल रहा है। केलांग में सबसे कम -5.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह अधिकतम तामपान (Maximum Temperature) सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक है। ऊना के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऊना का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं आपको बता दें कि शिमला का न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम 18.2, सुंदरनगर का 4.7 और 25.2, भुंतर का 3.8 और 25.0, कल्पा का 0.4 और 15.0, धर्मशाला (Dharamshala) का 7.2 और 18.2, ऊना का 6.5 और 27.2, नाहन का 10.4 और 22.8, केलांग का -5.9 और 4.6, पालमपुर (Palampur) का 7.0 और 19.0, सोलन का 4.1 और 24.0, मनाली (Manali) का 1.8 और 17.2, कांगड़ा (Kangra) का 7.8 और 23.1, मंडी का 4.1 और 24.4, बिलासपुर का 8.0 और 25.0, हमीरपुर का 7.6 और 24.8, चंबा का 5.3 और 22.9, डलहौजी का 7.9 और 11.4 व कुफरी का 7.0 और 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS