Mausam ki Jankari 5 January: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें कब मिलेगी बारिश से राहत

Mausam ki Jankari 5 January: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें कब मिलेगी बारिश से राहत
X
Mausam ki Jankari 5 January: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कल भी बारिश की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर भरी बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

Mausam ki Jankari 5 January: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कल भी बारिश की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर भरी बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग आज सोमवार को दूसरे दिन भी आवाजाही के लिए बंद रही। मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों में बुधवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आठ जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में धूप खिली।

पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा है। अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद होने से सोलंगनाला सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है। जिला चंबा में भरमौर, होली, पांगी, किहार, तीसा की ऊपरी चोटियों में दो से तीन इंच की बर्फबारी हुई है।

Tags

Next Story