मौसम की जानकारी: प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

मौसम की जानकारी: प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 10 जुलाई तक मौसम विज्ञान केंद्र (imd) की और से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में 12 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 10 जुलाई तक मौसम विज्ञान केंद्र (imd) की और से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में 12 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 11 और 12 जुलाई को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पहाड़ों में भी हिमपात की चेतावनी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है, जिससे राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 10 जुलाई तक राज्य में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 12 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। 11 और 12 जुलाई को हिमाचल के अधिकांश स्थानों पर बारिश के साथ गर्जन होगी।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला है, जहां पर सामान्य से 9 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के 11 जिलों में सामान्य से कम हुई है। एक तरफ जहां बारिश ना होने से किसान परेशान हैं। बारिश ना होने से किसानों की मक्की फसल भी नहीं हो रही है। हालात यह है किसानों की मक्की की फसल भी सुखने की कगार पर है।

Tags

Next Story