Mausan ki jankari: हिमाचल में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में फिर से दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैै। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में चार सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। एक और दो सितंबर को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शनिवार से बारिश की रफ्तार में कुछ कमी आने के आसार हैं।
उधर, बीते दिनों हुई भारी बारिश से सूबे में 4400 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल शक्ति विभाग को अभी तक करीब 200 करोड़ का नुकसान हो चुका है। बारिश से कई पेयजल योजनाओं को बार-बार क्षति पहुंच रही है। मंडी जिले की पेयजल योजनाओं को 40 करोड़, कांगड़ा जिले में 31 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग के बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्टों को 12 करोड़ की क्षति हुई है।
कांगड़ा की खड्डें उफान पर
पंजाब की सीमा के साथ लगते कांगड़ा के कुछ हिस्सों में हुई जोरदार बारिश ने लोगों को डराकर रख दिया। डमटाल और ठाकुरद्वाका के साथ लगते क्षेत्रों की खड्ड़ें और नाले उफान पर हैं। उपमंडल इंदौरा के माजरा,ढांगूपीर पठानकोट एयरपोर्ट रोड पर चक्की खड्ड का पानी बह रहा है। इससे रेलिंग टूट गई है और एयरपोर्ट के रास्ते को भी खतरा पैदा हो गया है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से जालंधर जम्मू रेल मार्ग पर ढांगूपीर में बनाया गया पुल भी खतरे की जद में है। यहां सड़क धंस गई है और अब दो पहले हुई तबाही की याद लोगों को रूलाने लगी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS