Mausam ki jankari: कई इलाकों में बरसे बादल, अब 19 तक हो सकती है बारिश

Mausam ki jankari: कई इलाकों में बरसे बादल, अब 19 तक हो सकती है बारिश
X
हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है। राज्य में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश हुई है। मैदानी व उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा और सिरमौर में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है। राज्य में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश हुई है। मैदानी व उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा और सिरमौर में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।

इस दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश होगी, जबकि मैदानी व उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में 18 सितंबर तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 19 सितंबर को इन क्षेत्रों में भी गर्जन के साथ बारिश होगी। राज्य के मैदानी व उच्च पवर्तीय क्षेत्रों में रविवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा, मगर मध्यम ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है।

राजधानी शिमला में भी दोपहर बाद बारिश हुई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट आई है। शिमला के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक पारा लुढ़का है। इसके अलावा केलांग में एक डिग्री, व चंबा के तापमान में भी पहले के मुकाबले हल्की गिरावट आई है।

इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में तापमान में पहले के मुकाबले एक डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना का पारा 37 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में ऊना में दिन के समय लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।

बीते 24 घटों के दौरान भी प्रदेश में मानसून कमजोर रहा है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने से न्यूनतम तापमान में फिर से उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आंका गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

Tags

Next Story