mausam ki jankari: हिमाचल में 25 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल,ऑरेंज अलर्ट जारी

mausam ki jankari: हिमाचल में 25 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल,ऑरेंज अलर्ट जारी
X
mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिनों के दौरान भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मंगलवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिनों के दौरान भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मंगलवार के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 25 जुलाई तक बारिश होगी। इस दौरान भी अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को सुबह से ही काले बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर के समय कुछ स्थानों पर धूप खिल, मगर दोपहर बाद हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री तक गिरावट आई है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा छह डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा ऊना, कांगड़ा, चंबा में तीन डिग्री, कल्पा, भुंतर में दो, हमीरपुर, सुंदरनगर व डलहौजी के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है।

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया था, मगर प्रदेश में मौसम इसके उल्ट बना रहा। बीते 24 घंटोें के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई है। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 68 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा खेरी में 47, जोगिंद्रनगर में 41, संदरनगर में 38, बैजनाथ में 34, पालमपुर में 33 और डलहौजी में 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन के दौरान भारी बारिश होगी। प्रदेश में 25 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी।

Tags

Next Story