mausam ki jankari: हिमाचल के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन से कई सड़कें यातायात के लिए बंद

mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार से बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह भी भारी बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन से कई सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। शिमला, मंडी समेत तमाम इलाकों में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 30 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। 26 और 27 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर, जबकि 27 को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन में आंधी और भारी बारिश का यलो अलर्ट है। प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।जानकारी के अनुसार, मंडी जोन में 20 सड़कें, हमीरपुर जोन में छह, शिमला जोन में पांच सड़कें बंद हैं। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक बारिश कांगड़ा जिले में 87 एमएम, धर्मशाला में 48 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा, शिमला के जुब्बड़हट्टी में 48 मिलीमीटर, सोलन में 35 एमएम, चंबा में 22, डलहौजी में 27 एमएम, नाहन में 6 एमएम और बिलासपुर में 24 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS