Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 7 जिलों में तापमान माइनस में पहुंचा, येलो अलर्ट जारी

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों के तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश में मौसम साफ है, धूप खिलने से बर्फ पिघल रही है और ऐसे में पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। बुधवार को प्रदेश के पांच शहर केलांग, कल्पा, मनाली, सोलन और डलहौजी का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया था।
इसके अलावा, सुंदरनगर, भुंतर, पालमपुर जैसे शहरों में पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा है। मौसम विभाग ने धुंध को लेकर 17 और 18 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों में जमकर धुंध पड़ रही है। अटल टनल से लेकर केलांग तक बर्फ पिघलने से हाईवे पर काफी फिसलन है। पुलिस ने लोगों से 11 बजे से लेकर शाम चार बजे के बीच ही वाहन चलाने की अपील की है।
गुरूवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। सभी जिलों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोग ठंड से ठिठुर रहे रहे है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 22 दिसंबर तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। केलांग में सबसे कम तापमान -8.0°c है। कल्पा में तापमान -4.5°c, मनाली और डलहौजी में तापमान -1.2°c और सोलन में -1.6°c दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 2.6°c, सुंदरनगर में -0.6°c , भुंतर में -0.6°c , धर्मशाला में 1.2°c , ऊना में 2°c , पालमपुर में 0°c , कांगड़ा में -0.8°c, मंडी में 1.1°c, चंबा में 2.2°c, हमीरपुर में 6°c, नाहन में 6.1°c और बिलासपुर में 3.0°c दर्ज हुआ।
मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ी ठंड
शिमला में बुधवार को दिन भर धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवाओं का दौर चलता रहा। शिमला में भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री तक पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में धुंध छाई रही, जिसके चलते ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश में तापमान में काफी कमी आई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS