Mausam ki jankari: हिमाचल में चार सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Mausam ki jankari: हिमाचल में चार सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
X
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में अगामी दिनों के दौरान भी मौसम रंग बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत समूचे प्रदेश में चार सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान पहली-दो सितंबर को मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, सोलन, मंडी, सिरमौर व चंबा में भारी बारिश होगी।

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में अगामी दिनों के दौरान भी मौसम रंग बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत समूचे प्रदेश में चार सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान पहली-दो सितंबर को मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, सोलन, मंडी, सिरमौर व चंबा में भारी बारिश होगी। हालांकि 30 व 31 अगस्त को मानसून कमजोर रहेगा, लेकिन सितंबर माह के शुरुआत से मानसून सक्रिय रहेगा। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में वीकेंड पर मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिलने से तापमान में फिर से उछाल आया है।

दोपहर के समय मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूदाबांदी हुई है, मगर इसके अलावा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर मौसम साफ बना रहा, जिससे अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री सेल्सियस तक उछाल रिकॉर्ड किया गया है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा आठ डिग्री का उछाल आंका गया है। इसके अलावा भुंतर में छह, कल्पा में चार, हमीरपुर में तीन, सुंदरनगर, ऊना, नाहन, कांगड़ा व बिलासपुर के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी आंकी गई है।

सोलन व धर्मशाला के तापमान में बीते रोज के मुकाबले एक डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। बीते 24 घटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रहा है। नाहन में सबसे ज्यादा 51 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। वहीं, देहरा गोपीपुर में 45, रेणुका में 34, कसौली में 32, धर्मपुर में 18, सरकाघाट में 11 और धर्मशाला में सात मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनमत तापमान में भी बीते रोज के मुकाबले हल्की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में चार सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा।

Tags

Next Story