Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बढ़ी ठंड, ठंडी हवाओं से लोगों की छूटी कंपकंपी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में बढ़ी ठंड, ठंडी हवाओं से लोगों की छूटी कंपकंपी
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में धूप की वजह से बर्फ पिघल रही है। दिन मे चल रही ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में धूप की वजह से बर्फ पिघल रही है। दिन मे चल रही ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। आपको बताते चलें की प्रदेश में ठंड प्रचंड हो गई है। दो जिलों में पारा माइनस में चला गया है। किन्नौर और लाहौल में तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं, मंडी, शिमला, सहित तमाम जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। रोजाना धूप तो खिल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी छूट रही है। पांच शहरों में पारा माइनस में लुढ़क गया है।सूबे के पांच इलाकों में पारा माइनस में गिरा है। इसमें सोलन में माइनस 0.8 डिग्री, मनाली में -1 डिग्री, केलांग में -5.6 डिग्री, डलहौजी में -1 डिग्री, कल्पा में -4.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

नदी-नाले जमे

मनाली में ठंड के चलते पानी जमने लगा है। वहीं बहते नालों में पानी अब जम रहा है। यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनाली में सुबह-शाम तापमान माइन्स में चला जाता है, जिससे काफी ठंड है। घाटी में बहने वाले नदी-नाले जमने लगे हैं और सड़कों पर वाहन भी चलाना मुश्किल हो गया है। मनाली से केलांग तक लेह हाईवे खुला है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने लोगों को सुबह 11 से शाम चार बजे तक ही वाहन चलाने की अपील की है। वहीं सोलननाला में बिछी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।


ये है तापमान का हाल

शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 14.0°C और न्यूनतम पारा 2.6°C, सुंदरनगर में 17.7°C और 0.6°C, भुंतर में 18.3°C और 0.7°C किन्नौर के कल्पा में 8.6°C और -4.1 °C, धर्मशाला में 11.4°C और 1.2°C केलांग में 3.9°C और -5.6°C चंबा में 16.2°C और 2.2°C तापमान दर्ज हुआ है। तापमान में गिरावट दर्द की गई है। बिलासपुर में सबसे अधिक 20.5 डिग्री पारा दर्ज हुआ है।

Tags

Next Story