Mausam Ki Jankari: शिमला में भारी बर्फबारी, घरों और गाड़ियों के ऊपर जमी बर्फ की मोटी परत, अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: शिमला में भारी बर्फबारी, घरों और गाड़ियों के ऊपर जमी बर्फ की मोटी परत, अलर्ट जारी
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज जमकर बर्फबारी हुई है। शिमला में आज हुई बर्फबारी के बाद घरों और गाड़ियों के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम गई।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज जमकर बर्फबारी हुई है। शिमला में आज हुई बर्फबारी के बाद घरों और गाड़ियों के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम गई। बर्फबारी से ठंड और शीतलहर का खतरा का खतरा बढ़ गया है। भारी मात्रा में हुई बर्फबारी के कारण प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बर्फबारी को देखने के लिए शिमला में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इतनी अधिक बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

आपको बताते चलें कि दिसंबर माह में दो साल बाद इतनी बर्फबारी देखने को मिली है। सैलानी बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहें हैं। वहीं कई मैदानी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला के नारकंडा इलाके में आज भारी बर्फबारी देखने को मिली है। नारकंडा में भी सैलानियों ने खुब मस्ती की है। आपको बता दें कि पर्यटक नई साल का जश्न मनाने के लिए यहां कई दिनों से जमे हुए हैं।

वहीं मंडी, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल में रविवार रात से बर्फबारी हो रही है।अन्य स्थानों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में कई रोड बंद हो गए हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी बारिश-बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। तीन जनवरी तक धूप खिली रहेगी।

मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा

वहीं प्रदेश में 29 से 31 जनवरी तक मैदानों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद अपर शिमला के लिए यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। ढली से अपर शिमला के लिए आवाजाही बंद है। कई इलाकों में बिजली भी गुल है। एचआरटीसी और कई प्राइवेट बसें अपर शिमला में फंस गई है। बर्फ को हटाने का काम भी शुरू हो गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।

Tags

Next Story