Mausam Ki Jankari: प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से मिली राहत, मनाली-केलांग मार्ग बाधित

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से आज कुछ राहत मिली है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज धूप खिली रही जिससे लोगों को ठंड के कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि, आठ जनवरी को फिर से मौसम खराब होने का अनुमान है। इसी बीच मनाली के सोलंगनाला के पास धुंधी में अटल टनल के पास एमएसपी 12 नामक जगह पर एंवलांच आया है। इससे मनाली-केलांग मार्ग अटल टनल रोहतांग होकर बाधित हो गया है।
राज्य में जारी बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मनाली-लेह और जलोड़ी जोत एनएच-305 समेत प्रदेश भर में 205 सड़कें अभी भी बंद हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सैलानी फंसे हुए हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में सात से नौ जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को सुबह के समय राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि दोपहर तक मौसम साफ हो गया। मंगलवार रात को प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। तापमान में आए इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंड में हल्की कमी आई है।
वही, मनाली के रोहतांग पास में 90 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। इसके अलावा, लाहौल के सिस्सू में 75cm, अटल टनल के पास 70, लाहौल के कोकसर में 70, सोलंगनाला में 40 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई है। केलांग में न्यूनतम पारा -2.6 डिग्री, कल्पा में -1.0, मनाली में 0.2, कुफरी में 1.4, डलहौजी में 2.8, धर्मशाला में 3.4, शिमला में 4.5 डिग्री दर्ज हुआ है। लेह मनाली हाईवे अब भी बंद है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से केलांग तक हाईवे पर आवाजाही ठप है। पांच जिलों स्नो एवलांच की चेतावनी जारी की गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS