Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी बारिश, लाहौल में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित,

Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भारी बारिश, लाहौल में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित,
X
Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार सुबह होते-होते मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। बारिश में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

Mausam ki jankari: हिमाचल प्रदेश में रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार सुबह होते-होते मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। बारिश में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में रात भर बर्फबारी से वादियां बर्फ से लकदक हो गई है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भारी बर्फबारी हुई है और इसके चलते लेह मनाली हाईवे फिर से बंद हो गया है।

यहां पर एक फीट से ज्यादा बर्फ गिरी है। मनाली शहर में भी बर्फ गिरी है। यहां पूरी रात से सुबह तक जमकर बर्फ गिरी है और सुबह सात बजे भी बर्फबारी जारी थी। सूबे के दूसरे इलाकों मंडी, कांगड़ा, शिमला, समेत तमाम क्षेत्रों मे रातभर बारिश हुई है। कांगड़ा के त्रियुंड में एक फीट बर्फ गिरी है।वहीं, तूफान भी कुछ इलाकों में रात को आया है। मौसम विभाग ने 13 दिंसबर के लिए बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया था।


मनाली का मौसम

पर्यटन नगरी मनाली सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। मनाली और आसपास बर्फ़बारी से समूची घाटी ठंड की चपेट में है। प्रशासन ने घाटी में बदलते मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ना जाने की अपील की है। मनाली शहर में आधा फीट से ज्यादा ताज़ा बर्फ़बारी हो चुकी है।

शहरों का तापमान

यह रहा हिमाचल में शहरों में तापमान का हाल शिमला में तापमान 17.4°C और न्यूनतम 7.0°C, सुंदरनगर में 24.2°C, 5.7°C भुंतर 22.4°C, 5.3°C, कल्पा में 13.3°C -0.4°C धर्मशाला में 13.8°C 6.6°C केलांग में 3.9°C -5.4°C और चंबा में पारा 19.1°C और 7.1°C दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story