Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में छाए बादल, 5 फरवरी तक खराब रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में पांच जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। आज आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में दो दिन में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं पांच फरवरी को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसके बाद आठ फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। राज्य में आज केलांग सबसे ठंडा रहा है और बरठीं सबसे गर्म रहा है।
आज दिन के समय हिमाचल में बादल छाए रहे। लोगो की निगांहें बादलों पर टीकीं हैं। जिससे दिन के समय आज हल्की बुंदाबांदी हो सकती है। हालांकि अब देखना यह है कि गुरुवार को मौसम करवट बदलता है या फिर यह भी पहले की तरह सूखा ही निकल जाएगा। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क रहा है।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में काई परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक रहे हैं, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य रहा व अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का माइनस 9.1 डिग्री रहा है।
सबसे अधिक तापमान बिलासपुर के बरठीं का रहा है, जो 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल्पा और केलांग का तामपना माइनस में चला हुआ है। तीन और चार फरवरी को यलो अलर्ट जारी होने के बाद लोगों को आस है कि बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागबानों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS