Mausam Ki JanKari: हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप जारी, फरवरी में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना

Mausam Ki JanKari: हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप जारी, फरवरी में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना
X
Mausam Ki JanKari: हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। ठंडी हवाओं ने तेज धूप को बेअसर कर दिया है। प्रदेश में रविवार को तेज धूप खिली है, लेकिन हवा में ठंडक के चलते कंपकंपी छूट रही है।

Mausam Ki JanKari: हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। ठंडी हवाओं ने तेज धूप को बेअसर कर दिया है। प्रदेश में रविवार को तेज धूप खिली है, लेकिन हवा में ठंडक के चलते कंपकंपी छूट रही है। शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर धूप खिल रही है और सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं प्रदेश में दो फरवरी से पांच फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। आज प्रदेश के 3 स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति जिले का केलांग प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में -3.2, सोलन में 0 डिग्री और मनाली में तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिन तक तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

प्रदेश में दो फरवरी से और बढ़ेगी ठंड

हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के तमाम इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में कोहरा पडऩे की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि शनिवार सुबह मैदानी क्षेत्रों में घनी धुंध छाई रहेगी। हिमाचल की राजधानी न्यूनतम पारा 2.3 और अधिकतम पारा 12.3 डिग्री किया गया है। वहीं, सुंदरनगर में 0.1, 18.1, भुंतर, 0.1, 18.4, कल्पा में -3.2, 6.8. धर्मशाला में 2.6 दर्ज किया गया है। ऊना जिले में 1.4, 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Tags

Next Story