Mausam Ki Jankari: प्रदेश में नहीं थम रहा बारिश का दौर, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। प्रदेश में मानसून अभी कुछ दिन और बरसेगा। हिमाचल मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश (Rain) होगी। विभाग ने प्रदेश में 5 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घंटों में मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं और दस जिलों में यलो अलर्ट (Yello Alert) जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में मानसून ने 13 जून को दस्तक दी थी। इसके बावजूद भी मानसून की सामान्य से दस फीसदी कम बारिश हुई है। आपको बात दें कि मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में 686 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि 763 एमएम बारिश को सामान्य बारिश माना गया है। प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। सितंबर में सामान्य से 34 फीसदी और जुलाई में पांच फीसदी अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में जून महीने की बात करें तो इस इस माह में यहां 17 फीसदी और अगस्त महीने में में 44 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, जबकि डलहौजी में 23 और पालमपुर में 19 एमएम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में गगल में सर्वाधिक 65 एमएम बारिश हुई है।
शहरों का अधिकतम तापमान
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 22.5 दर्ज किया गया वहीं सुंदरनगर में 31.4, भुंतर में 31.1, कल्पा में 22.4, धर्मशाला में 28.2, ऊना जिले में 34.4, नाहन में 26.9, केलांग जिले में 24.2, पालमपुर में 24.3, सोलन जिले में 29, पर्यटन नगरी मनाली में 23.6, कांगड़ा जिले में 28.9, मंडी जिले में 29.4, बिलासपुर जिले में 28.9, हमीरपुर जिले में 31, चंबा जिले में 29.4, डल्हौजी में 26.9, कुफरी में 18.1 और जुब्बलहट्टी में 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS