Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में गर्मी दिखाने लगी अपना रंग, तापमान 32 डिग्री के पार

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में गर्मी दिखाने लगी अपना रंग, तापमान 32 डिग्री के पार
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी हैं। कई जिलों में तापमान 32 डिग्री के पार चला गया है। मैदानी जिलों में तो गर्मी ने पहले से ही लोगों के पसीने छुटा रखे थे लेकिन अब पहाड़ी जिलों में गर्मी पड़ने लगी है। आलम यह है कि गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी हैं। कई जिलों में तापमान 32 डिग्री के पार चला गया है। मैदानी जिलों में तो गर्मी ने पहले से ही लोगों के पसीने छुटा रखे थे लेकिन अब पहाड़ी जिलों में गर्मी पड़ने लगी है। आलम यह है कि गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। बता दें कि ऊना जिले (Una) में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान (Temperature) में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई और साथ ही रात के तापमान में भी उछाल आया है। वहीं प्रदेश में आज का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है।

3 अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन अप्रैल तक पूरे प्रदेश मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। चार और पांच अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। चार मैदानी जिलों में पांच अप्रैल तक धूप खिली रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इससे पहले, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

इन जिलों में इतना हैं अधिकतम तापमान

आपको बता दें कि ऊना जिले में अधिकतम तापमान 36.0 दर्ज किया गया है। वहीं बिलासपुर में 34.5, सोलन में 33.0, सुंदरनगर में 32.8, हमीरपुर में 32.7, कांगड़ा में 32.5, नाहन-मंडी में 32.1, भुंतर में 29.2, चंबा में 28.6, धर्मशाला में 25.2, शिमला में 24.4, कल्पा में 17.2, डलहौजी में 16.1 और केलांग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story