Himachal Mausam Ki Jankari : हिमाचल में जमने लगे नदी-नाले, मनाली में कड़ाके की ठंड, पर्यटक ले रहें हें बर्फबारी का मजा

Himachal Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड तो बढ़ी ही है। लेकिन प्रदेश में ठंड से नदी नाले जमने लगे हैं। वहीं पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहुंचे हुए हैं। पर्यटन नगरी में ठंड का टॉर्चर लगातार जारी है। दिसंबर का महीना खत्म होने जा रहा है, ऐसे में सर्दी पूरे चरम पर है। पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों तक में सर्दी कहर बरपा रही है।
मनाली में पारा माइनस में पहुंच गया है। इससे सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। उत्तर की ओर से बहने वाली शीत लहर ने देश को भी ठंड की चपेट में ले लिया है। मनाली में तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है, जिसके कारण यहां पर नदी-नाले भी जम गए हैं। लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
पर्यटन नगरी मनाली इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। घाटी में रोजाना सुबह-शाम माइनस में तापमान जाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक स्थानीय ने बताया कि घाटी में लगातार बढ़ती ठंड ने यहां के बाशिंदों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों के दिन की शुरुआत देर से हो रही है, सुबह-शाम सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं। लोग बहुत जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS