Mausam Ki Jankari: हिमाचल के इन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल के इन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून विदा होने से पहले जमकर कहर बरपा रहा है। मानसूनी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग (Weather Department) ने आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून विदा होने से पहले जमकर कहर बरपा रहा है। मानसूनी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग (Weather Department) ने आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटों में शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी (Alert issued) किया गया है। आपको बता दें कि मानसून जाते-जाते अपने तेवर दिखा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि राज्य के अधिकतर भागों में 24 सितंबर तक बादलों (clouds) के बरसने का अनुमान है। प्रदेश में बारिश के कारण नुकसान का दौर भी जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट की मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में नौ लोगों की मौतें हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक, हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि बाकी लोगों की मौत बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में बताई जा रही है। इनमें एक मौत बिलासपुर जिले में, दो लोगों की मौतें चंबा जिले में, एक मौत कांगड़ा जिले में और एक व्यक्ति की मौत किन्नौर जिले में हुई है। इसके अलावा एक शव कुल्लू में अगस्त माह में बादल फटने के दौरान हुई दुघर्टना में लापता हुए व्यक्ति का बरामद किया गया है। वहीं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन मौतों के साथ प्रदेश में बरसात के कारण हुई दुर्घटनों में मृतकों का कुल आंकड़ा 422 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बरसात के समय लोगों को घरों ना निकलने की सलाह दी है। साथ ही लोगों को नदी नालों से भी दूरी बनाने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 22 सड़कें अभी भी बंद हैं। सबसे ज्यादा परेशानी सिरमौर जिले के लोगों को हो रही है। यहां पर लैंडस्लाइड के कारण सबसे ज्यादा 11 सड़कें अभी भी बंद हैं। एक स्थान से दूरे स्थान पर जाने के लिए स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजधानी शिमला की बात करें तो यहां पर दो सड़कें बंद हैं इसके इलावा मंडी जिले में 5 और कुल्लू जिले में 3 सड़कें बंद है। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है। घरों में लाईट की व्यवस्था ना होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

Tags

Next Story