Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 20 से फिर होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में 20 से फिर होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम (Himachal pradesh weather) खराब बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। बर्फबारी के कारण कई मार्ग भी बंद हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो प्रदेश में 22 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम (Himachal pradesh weather) खराब बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। बर्फबारी के कारण कई मार्ग भी बंद हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो प्रदेश में 22 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है। आपको बता दें कि केलांग में बर्फबारी भी रिकार्ड की गई है। यहां पर तीन सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में कोई भी खासा परिर्वतन नहीं हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में तापमान बढ़ने से मौसम के फिर से खराब होने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।

मौसम विज्ञान (IMD) केंद्र शिमना ने 20, 21, 22 को मौसम खराब बताया है। आने वाले दिनों में राज्य में तापमान में कमी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों से केलांग में तीन और हंसा में दो सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 0.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे ज्यादा तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में मौसम के खराब होने से जहां बागवानों के चहरों पर खुशी है। वहीं दूसरी ओर किसाना परेशान भी हैं। किसानों अपनी गेहूं की फसल को लेकर परेशान हैं।

यहां हुई बारिश

आपको बता दें कि प्रदेश के भरमौर में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं डलहौजी में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अगर उदयपुर की बात करें तो यहां पर 13 बारिश दर्ज की गई है। सुजानपुर टिहरा में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कोठी में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं केलांग और बलद्वाड़ा में 10-10 मिमी बारिश हुई है। वहीं मनाली में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जोगिंद्रनगर, बिजही, शिमला में 8-8 बारिश हुई है। मैहरे,भुंतर में 7-7 मिमी बारिश हुई है। करसोग, इसके अलावा नगरोटा, कोटखाई, मंडी, टिडर, कंडाघाट, बैजनाथ, राजगढ़, गगल, सरकाघाट, नारकंडा और धर्मशाला में 6-6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Tags

Next Story